खरगोन। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस खरगोन में 22 नवंबर को भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ के अंतर्गत विद्यार्थियों को प्राचीन भारतीय ज्ञान एवं संस्कृति से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित भाषण एवं निबंध की महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। प्राचीन भारतीय मूल्यों का आधुनिक जीवन में महत्व विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में हाशिम शेख बीए चतुर्थ वर्ष को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। राधिका पटेल बीए द्वितीय वर्ष तथा शीतल तंवर बीए प्रथम वर्ष संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। रोशनी मुजाल्दे को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग की भूमिका विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में रोशनी मुजाल्दे को प्रथम स्थान, समरीन खान को द्वितीय स्थान तथा किरण सोलंकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ गणेश पाटिल ने बताया कि महाविद्यालय स्तर पर विजेता प्रतिभागी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का प्रतिनिधित्व करेंगे। भाषण प्रतियोगिता का संचालन प्रो अरुण कुमार ने किया तथा आभार भाषण प्रतियोगिता संयोजक डॉ. राजू देसाई द्वारा किया गया। कार्यक्रमों का आयोजन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अंतर्गत डॉ. जियालाल अकोले, प्रो गोविंद मेहरा प्रो राजेश सिसोदिया, डॉ. रेखा शर्मा, प्रो. दुर्गा पाटीदार, प्रो. साभ्या प्रजापति द्वारा किया गया।