खरगोन। शनिवार को एसडीएम द्वारा शहर के निजी प्रतिष्ठानों और खाद बीज भंडारों का ओचक निरीक्षण कर बीच खाद बीज विक्रेताओं की बैठक ली। निरीक्षण में उर्वरक के स्टॉक का सत्यापन किया। एसडीम बीएस कलेश ने बताया कि किसानों को सुगमता से खाद व बीज उपलब्ध करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसको लेकर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर किसानों को समस्या ना हो इसी व्यवस्थाएं की जा रही है। इस संबंध में शहर के निजी खाद बीज भंडारों का तहसीलदार महेंदसिंह दांगी सहित कृषि विभाग के अफसर लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है और कहीं पर भी इसकी कोई कमी नहीं है। किसानों को डीएपी के स्थान पर एनपीके उर्वरक का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।