BREAKING NEWS
KHABAR : मनासा में नशे से दूरी है जरूरी अभियान का.. <<     KHABAR : भानपुरा में नशामुक्ति का जनसंकल्प, नशे से.. <<     KHABAR : नवीन एमसीएच भवन में ओटी एवं लेबर रूम शीघ्र.. <<     KHABAR : एनएसयूआई-युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : भादसोड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, हाईवे पर.. <<     शाजापुर में भारी नाराजगी, डेढ़ करोड़ का मंडी.. <<     BIG NEWS : मालवा में मानसून की रफ्तार थमी, बारिश को.. <<     VIDEO NEWS: हज़रत बाबा शहाबुद्दीन दरगाह में उर्स की.. <<     भौरासा में नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : भव्य उर्स आयोजन की कमान नई टीम के हाथ,.. <<     KHABAR : उज्जैन में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : डेढ़ साल बाद भी अधूरी सीएम की घोषणा,.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल में नशा मुक्त भारत.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज.. <<     दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     KHABAR : सीहोर में गूंजी युवाओं की आवाज,.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति अभियान का आगाज, जागरूकता रैली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2024, 1:27 pm
KHABAR : भारतीय शास्त्रीय कला और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव कथकली प्रदर्शन का आयोजन, कलाकारों ने दी आकर्षक व मनमोहक प्रस्तुतियां, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। सांस्कृतिक मंत्रालय एवं एसआरएफ के सहयोग से स्पीक मेंके  द्वारा सोमवार को जिले के कन्या शिक्षा परिसर, द सैफायर स्कूल, सृजन कॉलेज में भारतीय शास्त्रीय कला और संगीत को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम कई पुरस्कारों से नवाजे गए प्रख्यात कथकली कलाकार नंदकुमारन नायर (केरल) एवं उनकी मंडली द्वारा आयोजित किया गया। आयोजन में कथकली नृत्य की विभिन्न कलाओ और मुद्राओं का प्रदर्शन किया गया जो भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत को जीवन के रूप में प्रस्तुत करता है। कलाकारों ने अपनी भाव भंगिमाओं के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय नृत्य की सुश्मिताओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

नंदकुमारन नायर ने हस्तमुद्राओ एवं मुखमुद्राओ से नौ रसों को समझाया, साथ ही हाथी, शेर और सर्प की कहानी को भी भाव भंगिमाओ से प्रदर्शित किया। तदुपरांत कलाकारों द्वारा महाभारत से लिए गए द्रोपदी, भीम पर आधारित कथा को भी कथकली नृत्य के माध्यम से दर्शाया गया।इस अवसर पर स्पीक मेंके के संयोजक आनंद व्यास ने कलाकारों का परिचय दिया।  द सेफायर स्कूल संचालक प्रमोद व्यास, पुष्पा व्यास, संजय व्यास एवं संस्था के अन्य सदस्यों द्वारा शाल-श्रीफल से स्वागत किया सृजन कॉलेज के निसर्ग दुबे ने भी अपने यहां आयोजित कार्यक्रम में मोमेंटो देकर अतिथियों का स्वागत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE