BREAKING NEWS
KHABAR : मनासा में नशे से दूरी है जरूरी अभियान का.. <<     KHABAR : भानपुरा में नशामुक्ति का जनसंकल्प, नशे से.. <<     KHABAR : नवीन एमसीएच भवन में ओटी एवं लेबर रूम शीघ्र.. <<     KHABAR : एनएसयूआई-युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : भादसोड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, हाईवे पर.. <<     शाजापुर में भारी नाराजगी, डेढ़ करोड़ का मंडी.. <<     BIG NEWS : मालवा में मानसून की रफ्तार थमी, बारिश को.. <<     VIDEO NEWS: हज़रत बाबा शहाबुद्दीन दरगाह में उर्स की.. <<     भौरासा में नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : भव्य उर्स आयोजन की कमान नई टीम के हाथ,.. <<     KHABAR : उज्जैन में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : डेढ़ साल बाद भी अधूरी सीएम की घोषणा,.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल में नशा मुक्त भारत.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज.. <<     दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     KHABAR : सीहोर में गूंजी युवाओं की आवाज,.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति अभियान का आगाज, जागरूकता रैली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2024, 2:02 pm
KHABAR : धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता पदयात्रा, आज निवाड़ी जिले के घूघसी पहुंचेगी, श्रद्धालुओं के लिए 13 चूल्हों पर बनेगा भोजन, 15 टैंकर पानी, रात्रि विश्राम की भी व्यवस्था, पढे़ खबर 

Share On:-

निवाड़ी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 9 दिवसीय सनातन हिंदू एकता पदयात्रा आज मंगलवार को निवाड़ी जिले के घूघसी गांव में पहुंचेगी। उत्तर प्रदेश की सीमा में बना मां शारदा महाविद्यालय में रात्रि विश्राम होगा। इस पदयात्रा में विभिन्न समाजों के महापुरूषों की झांकियों भी शामिल होगी। यात्रा के लिए 15 रथ तैयार किए गए हैं जिनमें गौरथ, महापुरूषों के रथ, बागेश्वर बालाजी का रथ, बागेश्वर धाम का संकल्प रथ शामिल आदि हैं। अगले दिन बुधवार सुबह 8 बजे घूघसी से पदयात्रा अपने अगले पड़ाव के लिए निकलेगी।


महाविद्यालय में रात्रि विश्राम के लिए सभी श्रद्धालुओं के भोजन, पानी की व्यवस्था की गई है। 13 चूल्हों (भट्टियों) पर भोजन तैयार किया जाएगा,15 पानी के टैंकर रखे गए हैं। ठंडी को देखते हुए प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था की है। लोकगायक कीर्तिदान गढ़वी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। 25 नवंबर को पदयात्रा मऊरानीपुर पहुंची जहां फिल्म अभिनेता संजय दत्त, द ग्रेट खली, कॉमेडियन श्याम रंगीला आदि शामिल हुए। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनात की गई है। धीरेंद्र शास्त्री के लिए चार स्तर का सुरक्षा घेरा बनाया गया है। मध्य में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और कुछ संत होंगे, इसके बाद उनकी वाई श्रेणी के सुरक्षाकर्मी, तीसरे घेरे में पुलिस की रस्सा पार्टी और चौथे घेरे में बागेश्वर धाम के सेवादारों की एक रस्सा पार्टी चलेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE