शाजापुर। आज 26 नवंबर को शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय पचोला बनहल में 75 वां संविधान दिवस मनाया गया। संविधान दिवस पर बाबा साहब के योगदान को किया याद समरसता- न्याय के संकल्प का दिया संदेश संविधान की प्रस्तावना से लिया प्रेरणा का संकल्प। एच एम सुमन भिलाला ने कहा हम भारत के लोग अपने देश को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच सज्जन सिंह राजपूत व भ्ड सुमन भिलाला, शबाना खान,मोहम्मद आरिफ खान,अब्दुल रफीक शाह के. आर. परमार अजय शर्मा अतिथि शिक्षक तोफान सिंह रोजगार सहायक समस्त स्टाफ उपस्थित था।