खरगोन। संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर जेल मुख्यालय के निर्देश के पालन में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी बंदियों और जेल स्टाफ को संविधान का महत्व और प्रमुख प्रावधानों संबंधी जानकारी दी गई कार्यक्रम मे पैरा लीगल वालंटियर आकिल खान द्वारा बताया कि संविधान एक लोकतांत्रिक देश के लिए आधार होता है यह लोगों को समानता, स्वतंत्रता, और न्याय का अधिकार देता है इसलिए आज का दिन संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि देने का अवसर है जिन्होंने रात दिन मेहनत करके संविधान बनाया था सहायक जेल अधीक्षक धर्मवीर सिंह उमरैया द्वारा बताया कि हर साल 26 नवंबर को भारत में संविधान दिवस मनाया जाता है क्योंकि 1949 में इसी दिन भारत के संविधान को अपनाया गया था संविधान एक ऐसा दस्तावेज है जो किसी देश के शासन के मूल सिद्धांतों को परिभाषित करता है, उमरिया द्वारा संविधान उद्देशिका का वाचन भी कराया गया। इस अवसर पर पैरालीगल वालंटियर अकील ख़ान, धर्मवीर सिंह उमरैया, सहायक जेल अधीक्षक तथा समस्त जेल स्टाफएवं बन्दी उपस्थित रहे।