राजगढ़। मध्य प्रदेश के कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और सारंगपुर विधायक गौतम टेटवाल का एक वीडियो मंगलार को सामने आया, जिसमें वे श्ला इलाहा इल्लल्लाह मुहम्मदूं रसूल अल्लाहश्, कहते नजर आ रहे हैं? इसके बाद वे इसका मतलब भी समझा रहे हैं।
वीडियो ग्राम पंचायत मऊ में रविवार शाम को आयोजित एक कार्यक्रम का है, जहां मंत्री ने करीब 1 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया था।
एक कार्यक्रम के दौरान शाम 7 बजे (ईशा) की अजान शुरू होने पर मंत्री गौतम टेटवाल ने अपना भाषण बीच में रोक दिया। अजान समाप्त होने के बाद उन्होंने मंच से कहारू ष्वह कहता है उसे डरो, वह एक है। नेक काम करो।श्सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत्। श्संपूर्ण भूमि गोपाल की है। वसुधैव कुटुंबकम् हमारी संस्कृति है।
अगर गलत कह रहा हूं तो पेटी खोलो और देखो
दुनिया में आए हो, तो सबका सम्मान करो। सब सुखी रहें, सब निरोगी रहें, सबका कल्याण हो। यह बात वह भी कह रहा है, और हम भी कह रहे हैं। श्ला इलाहा इल्लल्लाह मुहम्मदूं रसूल अल्लाहश्, क्या गलत कह रहा हूं? अगर गलत कह रहा हूं तो पेटी खोलो और देखो, जब निकलेंगे क्यों। सनातन संस्कृति ऐसी है जिसमें सबका समावेश है।
मंत्री टेटवाल बोले- हमारी संस्कृति का अपमान नहीं सहेंगे
मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा- गौ माता का सम्मान करें। गंगा जी का सम्मान करें। सनातन हिंदू समाज के स्वाभिमान के मान बिंदु हैं, उनका सम्मान करें। हमारी उपासना पद्धति का सम्मान करें। अगर हम मुस्लिम धर्म का सम्मान करते हैं। अजान का हमने इसलिए सम्मान किया, ठीक है, अजान हो रही है, तुम पांच टाइम नमाज पढ़ो, पर उसका मतलब यह नहीं कि तुम हमारे मान बिंदु, हमारी संस्कृति के बिंदुओं को अपमानित करो। इसको हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम सब धर्म का सम्मान करते हैं। सबका ईश्वर एक है। सभी नदियां और नाले मिलकर समुद्र में विलीन हो जाते हैं, फिर भी उसमें पवित्रता होती है। इसी तरह ईश्वर एक है, इसी तरह सारे धर्म मिलकर सनातन धर्म में विलीन हो जाते हैं।