खरगोन। संविधान दिवस की 75वी वर्षगांठ प्रशासनिक स्तर पर अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। नगरपालिका ने संविधान दिवस पर समम्नेण समारोह का आयोजन किया, जिसमे जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने संविध्आान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इसकी रक्षा का संकल्प दिलाया। नपा सीएमओ एम आर निगवाल ने बताया संविधान दिवस पर आयोजित समारोह के दौरान संविधान उद्देशिका का वाचन हुआ। इस दौरान पथ विक्रेताओं, हितग्राहियों, बैंककर्मियों सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को समान्नित भी किया गया। आयोजन मे नपकर्मियो के साथ ही पथ विक्रेता, आमजन आदि मौजूद रहे।