सेगांव। मंगलवार को जनपद सभागृह में जनपद स्तरीय आयोजन कर संविधान दिवस मनाया गया। जिसमे जनपद पंचायत के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित होने थे। लेकिन शिक्षा विभाग के बीआरसी हरिशंकर खांडेकर कार्यक्रम संपन्न होने के बाद कार्यक्रम में पहुँचे। व अपने ही स्टॉप से फ़ोटो सेसन करवा कर वाह वाही लूटने लगे। वही प्रभारी सीईओ व खंड पंचायत अधिकारी रमेशचंद्र यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि भारत का संविधान से ही आज भारत व हम सब चल रहे है।
इस अवसर पर जनपद पंचायत खंड अधिकारी व प्रभारी सीईओ रमेश चंद्र यादव,नायाब तहसीलदार सरदार मण्डलोई,एपीओ जियालाल सोलंकी,समाजसेवी धीरज मिश्रा आदि उपस्थित रहे।