भोपाल। एलएनसीटी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित साउथ वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी जूडो महिला चौम्पियनशिप में सोमवार को जबरदस्त मुकाबले हुए। विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीता। माइनस 70 किलो वर्ग में आईएएस यूनिवर्सिटी भोपाल की हरलीन कौर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया वहीं माइनस 78 किलो वर्ग में आईएएस की ही संभवी कदम ने स्वर्ण जीता और प्लस 78 किलो वर्ग में वी एन भूमिका रानी सी यू यूनिवर्सिटी बैंगलोर कर्नाटका ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
माइनस 70 किलो वर्ग में आईएएस यूनिवर्सिटी भोपाल की हरलीन कौर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, शिवाजी यूनिवर्सिटी कोल्हापुर की समीक्षा सेलर ने रजत पदक प्राप्त किया। महात्मा गांधी कोट्टायम यूनिवर्सिटी की अजी कुमार बैसाखी और सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी राजकोट की ऋतु बेन को कांस्य पदक से नवाजा गया।
माइनस 78 किलो वर्ग में आईएएस यूनिवर्सिटी की संभवी कदम ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि स्वर्णिम गुजरात स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की ईव दोसानी ने रजत पदक अपने नाम किया। रानी सी यू बेलगावी कर्नाटका की के. साईश्वरी और सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय की सिद्धि होल्कर को कांस्य पदक मिला।
प्लस 78 किलो वर्ग में वी एन भूमिका रानी सी यू यूनिवर्सिटी बैंगलोर कर्नाटका ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि संस्कृति पाटिल शिवाजी यूनिवर्सिटी कोल्हापुर ने रजत पदक जीता। कांस्य पदक की प्राप्ति के नंदना यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट और श्रेया होल्कर सावित्रीबाई फूले यूनिवर्सिटी पुणे ने की।
मेडल सेरेमनी में मुख्य अतिथि डॉ. रमेश शुक्ला(डिप्टी रजिस्टार), आकाश दुबे(असिस्टेंट रजिस्टार), डॉ. अनु श्रीवास्तव( डायरेक्टर, स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) डॉ. दीप्ति सिंघल( काउंसलर एवं साइकोलॉजिस्ट) और डॉ. अनुष्का नायक(डायरेक्टर, स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज) ने खिलाड़ियों को मेडल और मोमेंटो प्रदान किए।