टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में किन्नरों के एक समूह ने आज एसपी कार्यालय में जमकर हंगामा किया। किन्नरों ने उचित कार्रवाई की मांग करते हुए सागर के किन्नर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किन्नरों ने कहा कि, सागर के किन्नर उनके क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे हैं और उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। मामले को लेकर ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की है।
किन्नरों का कहना है कि उनके गुरु किन्नर की हाल ही में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे पहले उन्होंने कोतवाली थाने में एक आवेदन दिया था, जिसमें सागर के किन्नर पर उनके क्षेत्र में जबरन घुसने और डराने-धमकाने का आरोप लगाया गया था। लेकिन मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
गुरु किन्नर की मौत के बाद किन्नरों ने आरोप लगाया कि यह घटना सागर के किन्नर ने की है। मामले को लेकर आज किन्नरों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और जोरदार हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने कार्रवाई की मांग की।