BREAKING NEWS
KHABAR : मनासा में नशे से दूरी है जरूरी अभियान का.. <<     KHABAR : भानपुरा में नशामुक्ति का जनसंकल्प, नशे से.. <<     KHABAR : नवीन एमसीएच भवन में ओटी एवं लेबर रूम शीघ्र.. <<     KHABAR : एनएसयूआई-युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : भादसोड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, हाईवे पर.. <<     शाजापुर में भारी नाराजगी, डेढ़ करोड़ का मंडी.. <<     BIG NEWS : मालवा में मानसून की रफ्तार थमी, बारिश को.. <<     VIDEO NEWS: हज़रत बाबा शहाबुद्दीन दरगाह में उर्स की.. <<     भौरासा में नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : भव्य उर्स आयोजन की कमान नई टीम के हाथ,.. <<     KHABAR : उज्जैन में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : डेढ़ साल बाद भी अधूरी सीएम की घोषणा,.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल में नशा मुक्त भारत.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज.. <<     दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     KHABAR : सीहोर में गूंजी युवाओं की आवाज,.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति अभियान का आगाज, जागरूकता रैली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2024, 5:40 pm
KHABAR : नगर परिषद मनासा ने मनाया संविधान का अमृत महोत्सव तहत ली जाने वाली शपथ की विस्तृत जानकारी दी, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। नगर परिषद मनासा में संविधान का अमृत महोत्सव मनाया और संविधान की शपथ ली। नगर परिषद सभाकक्ष मे नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी, सीएमओ अमरदास सेनानी, उपाध्यक्ष किशोर जोलान्या और पार्षदगणों की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। संविधान दिवस पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। सीएमओ श्री सेनानी ने संविधान का अमृत महोत्सव के तहत ली जाने वाली शपथ की विस्तृत जानकारी दी। नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी ने संबोधित करते हुए संविधान दिवस की सभी को बधाई दी। उन्होने कहा भारत के लिए आज का दिन काफी खास है। आज ही के दिन हमारे देश ने संविधान को अपनाया था। बाबा साहेब भीमराव आंबे़डकर के नेतृत्व में हमारा संविधान बना जिसके बाद इसे आज तक सर्वाेपरि माना जाता है। इस बात को आज 75 साल हो गए हैं। देश आज संविधान दिवस मना रहा है और आज हम सभी संविधान अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत यहां संविधान की शपथ भी लेंगे। नगर परिषद उपाध्यक्ष किशोर जोलाल्या ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और संविधान दिवस की बधाई दी। अतिथि उदबोधन के बाद मंचासीन अतिथियों और उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारी ने संविधान की शपथ ली। इस अवसर पर पार्षद प्रवीण जोनवाल, स्वच्छता सभापति राजू माली, पार्षद प्रतिनिधि लालाचंद राठौर, सचिन राठौर आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE