चितौड़गढ़। देशभर में मनाये जा रहे संविधान दिवस की कड़ी में जन चेतना मंच, राजस्थान की चितौड़गढ़ शाखा ने भी स्वस्थ लोकतन्त्र, स्वस्थ हिन्दुस्तान की कल्पना को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम संसद के चल रहे शीतकालीन सत्र में एक देश एक चुनाव के लिए कानून बनाने के साथ ही शत प्रतिशत मतदान के लिए अनिवार्य मतदान कानून भी बनाये जाने की मांग की। चुनाव सुधारों के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग को लेकर ज्ञापन जिला प्रशासन को मंच संरक्षक डॉ. आई.एम. सेठिया, प्रान्तीय अध्यक्ष हेमन्त शर्मा, पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष ऋषभ सुराणा, जिलाध्यक्ष श्रीकान्त शर्मा, नगर अध्यक्ष राधेश्याम लढ़ा, प्रान्तीय महिला मंहामत्री कल्याणी दीक्षित के सानिध्य में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामचन्द्र खटीक को ज्ञापन दिया।
मंच ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नाम दिये ज्ञापन में भी एक राज्य एक चुनाव कानून के साथ ही राज्य में भी अनिवार्य मतदान कानून लागू करने, नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष का निर्वाचन सीधी पद्धति से कराने तथा चुनाव सुधारों को लेकर विशेष चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाये जाने की मांग की।
मंच के जिला महामंत्री बालकिशन सोमानी एवं उपाध्यक्ष जयप्रकाश भटनागर के अनुसार मंच के आजीवन सदस्य रणजीत सिंह नाहर, राधेश्याम आमेरिया, विमला सेठिया, वन्दना वजीरानी, रतनलाल बोहरा, जोगिन्दर सिंह होडा, जयप्रकाश सिंघल, सत्यनारायण चेचाणी, मोहन वजीरानी, डी.एल. कुमावत, दयाशंकर त्रिपाठी, मुकेश सुथार, कैलाश कौशल, मुकेश लढ़ा, लोकेश सालवी, संत लाल यादव फैजल मोहम्मद, घनश्याम शर्मा पूर्व पार्षद आदि के सानिध्य में जिला प्रशासन को प्रदत्त ज्ञापन में मंच ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर के सपनों के भारत का निर्माण करने के लिए एवं विकसित भारत की कल्पना को मूर्त रूप देने के लिए स्वस्थ लोकतन्त्र ही सशक्त हिन्दुस्तान का एक सशक्त माध्यम है। नगर अध्यक्ष राधेश्याम लढ़ा ने ज्ञापन का वाचन किया एवं कार्यालय मंत्री रतन लाल बोहरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। ज्ञापन की प्रति लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं राजस्थान के समस्त सांसद व विधायकों को भी प्रेषित की जायेगी। ज्ञापन की प्रति सांसद सी.पी. जोशी के कार्यालय में उनके निजी सचिव दिनेश ओझा को दी गई।
प्रान्तीय अध्यक्ष हेमन्त शर्मा के अनुसार ज्ञापन के साथ दिनांक 25 नवम्बर, 2018, 6 मार्च, 2022 व 14 जनवरी, 2024 को इस अभियान के लिए पारित प्रस्ताव की प्रति भी साथ में प्रेषित की गई है।
26/11 के शहीदों को श्रंद्धाजली-
संविधान दिवस के अवसर पर जन चेतना मंच ने 26.11.2008 को होटल ताज मुम्बई में हुए आतंकवादी हमले के दौरान दिवंगत शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित करते हुए 2 मिनिट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। मंच का विश्वास है कि संविधान पर विश्वास रखने वाले भारत में आंतकवादी घटनाएं स्वीकार योग्य नहीं है एवं भारत सरकार को आतंकवादियों के खात्में के लिए कठोर कदम उठाना चाहिए।