BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दावत-ए-इस्लामी इंडिया का अजीमुश्शान.. <<     KHABAR : नीमच में 21 जून को होगी नीट-यूजी पुनः.. <<     मध्य प्रदेश में मानसून के लिए अभी और.. <<     KHABAR : 22 जून को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : घटिया निर्माण पर कलेक्टर सख्त, इंजीनियर.. <<     कसरावद में मोहर्रम 1448 हिजरी की तैयारियां.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : महेश नवमी महोत्सव के तहत 20 जून को होगा.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे ने उजाड़ दिया परिवार, रूपपुरा और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     मुरैना में रेत माफिया पर सबसे बड़ा शिकंजा,.. <<     REPORT : कोटडाबुजुर्ग में अवैध पेड़ कटाई का आरोप,.. <<     NEWS : कल्याण नगरी में सजेगा आस्था का महाकुंभ, 1.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान के चतुर्थ दंगल.. <<     NEWS : गुरमत शिक्षा शिविर का समापन, गुरबाणी, सिख.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती एवं कृषक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2024, 8:10 pm
NEWS : सेंती स्थित शांति भवन में विशाल धर्मसभा का आयोजन, शासन दीपक आदित्य मुनि मसा ने कहा- आत्मा ही कर्ता एवं आत्मा ही भोक्ता है, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सेंती स्थित शांति भवन में विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री रामेश के आज्ञानुवर्ती शासन दीपक आदित्य मुनि म.सा. ने कहा कि आत्मा ही कर्ता है, आत्मा ही भोक्ता है। संसार में सब कुछ आरामदाय चल रहा है, फिर भी धर्म ध्यान सवाध्याय, तप, जप, नियम संयम, दान, शील, भावना एवं संतों का बहुत महत्व है। 100 वर्षों पहले भी यह साहित्यों में लिखा गया था कि युवा धर्म से दूर है और आज भी यह लिखा, कहा जाता है कि युवा धर्म से दूर है। क्या परिवर्तन आया? क्यों परिवर्तन नहीं आया। सुधार आना चाहिए था, सुधार नहीं आया। सभी के सभी धार्मिक हो जाए, यह मुश्किल हैं। धर्म व कल्याण के मार्ग को सुनने वाले कम हैं। आत्मा के लिए हितकारी मार्ग क्या है? समझना होगा। मेरा ही धर्म श्रेष्ठ है, यह कहना ही गलत है। ऐसा क्यों कहना। सभी को सुधारना की ताकत किसी में नहीं। स्वयं सुधरे, सब सुधर जाएगा। भीड़ कभी मोक्ष नहीं जाती। जीव अकेला मोक्ष जाता है। कोई मोक्ष भेज नहीं सकते। स्वयं के कार्य को देखना है। क्रोध के विषय में बताया कि भगवान महावीर पर अनेकों ने क्रोध किए, परन्तु उनका कुछ न बिगड़ा। भगवान का मोक्ष पधारना हुआ। धर्म आत्मानुशासन धर्म आत्मानुभूति धर्म विजयनंद है। धर्म परआनंद है। जो करेगा सो भरेगा। साधु बनने पर मोक्ष पक्का हो जाएगा। यह जरूरी नहीं है। रिठोला चौराहा के बारे में कहा जाता है कि एशिया का सबसे बड़ा चौराहा है। यदि कोई व्यक्ति यह कहे कि मैं एशिया का सबसे बड़े चौराहा रिठोला चौराहा पर खड़ा हूँ और बार-बार यही कहता रहे तो इसमें क्या होगा। परिणाम तो कुछ नहीं आएगा, शक्ति का ही अपव्यय होगा। समझना है कि क्या बदलाव आया। धर्म के तत्व में समझना होगा, स्वयं को स्वाध्याय ज्ञान ध्यान में प्रवृत करना होगा, जीव अजीव नवतत्व का ज्ञान करना होगा। जीव, आठ कर्म का कर्ता है हमेशा से हमेशा रहेगा। जीव कर्म खपा कर मोक्ष जाते हैं। सम्यक ज्ञान, सम्यक दर्शन, सम्यक चारित्र, तप ही मोक्ष के कारण हैं। यह समझने से धर्म की शुरूआत होती है। 70 साल पुराने लोग हैं। आगे 70 साल और कितने रहेंगे। कोई तो रहेंगे। पर्याय बदलेगा, जीवन को समझना है। महापुरूषों के जीवन को पढ़ा होगा। जीवन में उतारना होगा। धर्म को समझ कर जीवन में आचरण में जाना होगा। तभी जीवन में परिवर्तन आएगा। वही परिवर्तन जीवन सफल बनाएगा। अन्यथा जैसे समय बीता है बीतता जाएगा और वहीं के वहीं खड़े रह जाएंगे। जो भी धर्म से जीवन को धर्ममय बनाएगा, यत्र तत्र सर्वत्र आनंद रहेगा। सभी धर्मलाभ लें, अनुभूति प्राप्त करें।
प्रववचन समय के पूर्व में अटल मुनि ने मसा ने भी संबोधित किया।  पार्श्वनाथ प्रभु की प्रार्थना, हे पारसनाथ तुम्हारे चरणों में.... के माध्यम से धर्मसभा को श्रद्धा का महत्व बताया।
प्रवचन सभा का संचालन महामंत्री आदित्येन्द्र सेठिया ने किया। श्रीसंघ की विनती पर कल का प्रवचन प्रात 9ः15 बजे शांति भवन में ही स्वीकृति प्रदान की गई। धर्मसभा में एकासन उपकार बिनायना एकलइाना आयंबिल तप पोरसी दो पोरसी तप के प्रत्याख्यान हुअए। मंगलपाठ अटल मुनि मसा ने सुनाया। दोपहर 2 बजे स्वाध्याय एवं सायंकाल प्रतिक्रमण तथा ज्ञान चर्चा कार्यक्रम हुए।
महासती सुशीला कंवर मसा आदि ठाणा 5 शांतिलाल महेश सुराना के सैंती आवास पर विराजना हुआ तथा महासती दिव्य प्रभा श्रीजी मसा का 70 सिद्वार्थ विला, चन्द्रशेखर आजाद नगर स्थित करणसिंह सेठिया के आवास पर विराजना हुआ। महासती प्रेमलता मसा आदि ठाण समता भवन शास्त्रीनगर में विराजित है। आदित्य मुनि मसा के 28 नवम्बर शुक्रवार को प्रवचन शांति भवन में होंगे। संघ अध्यक्ष रोशन लोढ़ा ने अधिकाधिक धर्मलाभ की अपील की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE