BREAKING NEWS
BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई का असर, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     BIG REPORT : नीमच के विकास को लगे पंख, अगस्त में.. <<     सेजावता में कृषि मार्ग बंद, रास्ता खुलवाने की.. <<     NEWS : मक्का की फसल में फॉल आर्मीवर्म कीट को लेकर.. <<     NEWS : मुक्ति धाम में गूंजा हरियाली का संदेश, 51.. <<     NEWS : बिरला कॉर्पाेरेशन लिमिटेड, इकाई चंदेरिया.. <<     NEWS : मुनि संजय कुमार ठाणा-3 का उदयपुर आगमन, आज.. <<     NEWS : गर्भवती महिलाओं को मिलेगा हर कदम पर सहयोग,.. <<     देवास आनंद भवन पैलेस में मना जश्न,नवनियुक्त.. <<     NEWS : भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, नगर मंडल की.. <<     NEWS : हरियाली का संदेश- चित्तौड़गढ़ में जिला.. <<     KHABAR : अन्नदाता के आंसुओं पर अधिकारियों की.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ बाईपास व.. <<     मंदसौर में छात्रों के समर्थन में किसान नेता.. <<     NEWS : शुद्ध पेयजल पर प्रशासन की सख्त निगरानी,.. <<     KHABAR : निगम के नव-नियुक्त एल्डरमैन का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2024, 11:23 am
BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और सोयाबीन लेकर पहुंचे किसान, जब कर्मचारी ने नहीं मानी व्यापारियों की ये बात तो बंद हुआ नीलामी का काम, फिर जैसे ही मंडी कार्यालय तक पहुंची शिकायत..., तुरंत लगाई सहायक उप निरीक्षक ने दौड़, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े महेंद्र अहीर की खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में आज कर्मचारी की मनमानी की वजह से करीब आधे घंटे सोयाबीन की नीलामी का कार्य बंद रहा। व्यापारियों ने मंडी इंस्पेक्टर को फोन पर कर्मचारी की शिकायत भी दर्ज कराई। इसके बाद मंडी इंस्पेक्टर ने दूसरे कर्मचारी को भेजकर नीलामी का कार्य शुरू कराया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित कृषि उपज मंडी आज गुरूवार को सामान्य दिनों की तरह ही कामकाज चल रहा था। इसी दौरान सोयाबीन मंडी में कर्मचारी शोभाराम वीरवाल ने व्यापारियों की बोली लेने से मना कर दिया। कुछ देर तो व्यापारियों ने मंडी कर्मचारी को समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन वह मनमानी पर उतारू रहा। इस पर व्यापारियों ने मंडी इंस्पेक्टर समीरदास को फोन पर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही कर्मचारी से भी मंडी इंस्पेक्टर से बात करने को कहा तो कर्मचारी ने आनाकानी करते हुए कहा कि मैं अधिकारियों से बात क्यों करू। इसके बाद व्यापारियों ने नीलामी का कार्य रोक दिया।

मंडी व्यापारियों द्वारा नीलामी का कार्य रोके जाने की जानकारी लगते ही मंडी इंस्पेक्टर ने तत्काल उक्त कर्मचारी के स्थान पर सहायक उप निरीक्षक सुनील भसीन को मौके पर भेजा और नीलामी का कार्य शुरू कराया। इस दौरान करीब आधे घंटे नीलामी का कार्य प्रभावित हुआ और व्यापारियों के साथ किसान भी परेशान हुए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE