BREAKING NEWS
REPORT : नीमच में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा,.. <<     नीमच में एक पेड़ माँ के नाम अभियान, विधायक.. <<     पोलायकलां में किसानों का प्रदर्शन, भाजपा.. <<     खरगोन: सनावद थाने में स्कूली छात्रों का.. <<     भोपाल मुख्यालय के निर्देश पर मंदसौर में अवैध.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में तालीमी कॉन्फ्रेंस, उदयलाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : खनियाधाना की आदिवासी बस्ती में.. <<     नीमच में नगर पालिका का बड़ा एक्शन,फव्वारा चौक.. <<     KHABAR : शिवपुरी में प्रेमी जोड़े ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एनसीसी.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय विजयवर्गीय समाज महासभा के.. <<     KHABAR : मेधावियों का भव्य सम्मान, रावत मीणा समाज.. <<     BIG NEWS : नीमच में अब सड़क पर कब्जा किया तो खैर नहीं,.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, बीजेपी की सभा में नरोत्तम.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2024, 10:26 am
BIG REPORT : देर रात कैंसर अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ मोहन, मरीजों का जाना हालचाल, आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को मदद का दिलाया भरोसा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल देर रात कैंसर अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने कई मरीजों से मुलाकात की। साथ ही सीएम ने उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना है। वहीं उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिला के इलाज के लिए सहायता राशि देने की बात कही है।


गुरुवार देर रात सीएम डॉ मोहन ईदगाह हिल्स स्थित जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने विभिन्न रोगियों से भेंट की और उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रायसेन जिले के गैरतगंज निवासी पवन कुमार जैन, विदिशा जिले के गंजबासौदा के रूप सिंह, विदिशा जिले के नटेरन के रामकरण कुशवाहा, सागर जिले के खुरई की कलावती, सतना जिले के सनत कुमार और हरदा जिले के मुकेश कलम के स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों को समुचित उपचार के निर्देश दिए।


देंगे आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की सीधी जिले की तारा पांडे के उपचार के लिए होने वाले व्यय का भुगतान शासन की ओर से करने की बात कही। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों को आवश्यक सहायता राशि के संबंध में जरूरी प्रक्रिया पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।


इस दौरान सीएम ने कहा कि कैंसर रोग या अन्य गंभीर रोगों के रोगियों के बेहतर उपचार के लिए राज्य सरकार संकल्प बद्ध है। एमपी सरकार ने संवेदनशील होकर नागरिकों के अच्छे इलाज की सभी सुविधाएं की हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रोगियों को बड़े चिकित्सा संस्थानों में हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज से भेजने की व्यवस्था की गई है। सरकार की ओर से सरकारी अस्पतालों में जांच और औषधियों की निरूशुल्क व्यवस्था है। आयुष्मान कार्ड प्रदाय कर नागरिकों को विभिन्न रोगों के उपचार की सुविधा प्रदान की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE