भोपाल। बंगलादेश में हिन्दुओ के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ सम्पूर्ण भारत देश के नागरिको के साथ ही विश्व समुदाय भी आक्रोशित है और बांग्लादेश में अल्पसंख़्यको के साथ हो रही अमानवीय घटनाओ से स्तब्ध है विचलित है और अविलम्ब इस अमानवीय अत्याचारों पर अंकुश की मांग कर रहे है। जिस देश का जन्म भारत के बहुसंक्यक हिन्दुओ ने अपना बलिदान देकर तत्कालीन सरकार की कूटनीति एवं भारतीय सेना के अदम्य साहस से हुआ हो के और वहा के लोगो को पाकिस्तान के अत्याचार एवं अन्याय से आजादी दिलाते हुए एक सवतंत्र देश के रूप में मान्यता दिलाई हो , आज उसी देश में भारत के एहसानो को भूलकर हिन्दुओ के साथ घोर अमानवीय अत्याचार करना जिन्होंने अपना सर्वस्य देकर बंगलादेश के इन्ही अत्याचारी लोगो को मजबूती से विश्व समुदाय के सामने खड़ा किया हो उन्ही हिन्दुओ के साथ अमानवीय अत्याचार करना कहा की इंसानियत है क्या बंगलदेश के वही बहुसंक्यक लोग भूल गए है की पाकिस्तान के अमानवीय अत्याचारो से मुक्ति भारत की सहिष्णु सनातनी धर्म ने ही दिलाई थी जिसके मंदिरो ,धर्मस्थलो , वयवसायिक प्रतिष्ठानों पर आज वो आक्रमण कर रहे है। विश्व का कोई भी सभ्य समाज चाहे कोई भी धर्म ,सम्प्रदाय ,रीति रिवाज मानने वाला हो हिंसा की अनुमति नहीं देता लेकिन बांग्लादेश में जिस प्रकार से अत्याचार अन्याय हो रहा है वो निकृष्ट है निंदनीय है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा की एक और बंगलादेश हमारे एहसान को भूल रहा है और अल्पसंख्यकों को निशाना बना कर अमानवीय कृत्य कर रहा है घोर निंदनीय है और हम इस अमानवीय कृत्य का घोर विरोध कर खुले पत्र के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी से निवेदन करना चाहते है की एक लम्बे समय से भारतीय जनमानस बांग्लादेश में हिन्दुओ पर हो रहे अमानवीय अत्याचारों के खिलाफ अपने अपने माध्यमों से , विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त कर रहे है और निरंतर भारत सरकार से बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए ठोस कार्यवाही की मांग कर रहे है, लेकिन अभी तक भारत सरकार एवं आपकी और से कोई ठोस कारवाही इस सम्बन्ध में नहीं की गई है ।
भारतवासी निरंतर बांगलादेश रहे इन अमानवीय अत्याचारों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त कर आपकी और आशा भरी निगाहों से देख रहे है और इसका परिणाम देखने को भी मिल रहा है की राजनीति से परे हर विचारधारा वाला व्यक्ति इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ आवाज उठाने वाले आंदोलनों में तन मन धन से अपना पूर्ण समर्थन दे रहा है. अब आपकी बारी है की आप ठोस कदम उठाकर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को अत्याचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही कर हिन्दुओ के साथ हो रहे अमानवीय अत्याचार बंद करवाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करे। साथ ही शांति स्थापित होने तक अगर कोई हिन्दू परिवार भारत में आना चाहता है तो उसे एयरलिफ्ट कर भारत में उन्हें समस्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जावे। विभिन्न स्रोतों से ज्ञात हुआ है की बार्डर पर आने वाले परिवारों को पुनः बांग्लादेश भेजा जा रहा है उन्हें स सम्मान आश्रय देते हुए केम्प में समस्त मुलभुत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जावे बॉर्डर से भगाया नहीं जावे। माननीय मोदी जी जनता निरंतर विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त कर उबल रही है और अपना फर्ज निभा रही है अब आपकी बारी है की आप विश्व पटल पर इस अमानवीय अत्याचार के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाये।