भोपाल। मध्यप्रदेश के जल संसाधन विभाग के निर्माण कार्यों पर महालेखाकार एजी की नजर है। इसी कड़ी में अब सालभर में नहीं बल्कि हर महीने में निर्माण कार्यों का एजी ऑडिट करेगा।
दरअसल गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों की शिकायत पर आदेश कार्यालय महालेखाकार (कोष एवं लेखा) एजी ने सिर्फ जल संसाधन विभाग के लिए आदेश जारी किया है। अकाउंटेंट जनरल ने हर महीने की 5 तारीख को वर्किंग रिपोर्ट देने के लिए आदेश दिया है। आधे अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा बताने के आरोप पर अकाउंटेंट जनरल ने यह फैसला लिया है।