खरगोन। होमगार्ड कार्यालय में शुक्रवार को 78वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। यहाँ विभागीय गतिविधियों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमे एड्स जागरूकता कार्यक्रम के वरिष्ठ सलाहकार मुकेश पटेल ने होमगार्ड सेनिको को बताया कि हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य लक्ष्य एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूकता फैलाना और इस गंभीर बीमारी से संबंधित सभी मिथकों को खत्म करने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। इसलिए इस दिन एड्स और एचआईवी से जुड़ी जरूरी बातों के बारे में लोगों को जागरूक बनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। एड्स एक जानलेवा बीमारी है जिसका कोई इलाज नही। इससे बचाव का एक ही तरीका है, इससे बचाव। यह बीमारी असुरक्षित यौन सम्बन्ध, संक्रमित सिरिंज आदि से होता है। इस बीमारी से ग्रसित लोगो से भेदभाव न करे न ही दूरी बनाए। क्योंकि यह बीमारी छूने, साथ खाने यया साथ रहने से नही होती। सिविल सर्जन एएस सोलंकी ने भी एड्स से बातचाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा एड्स की जांच हर अस्पताल में उपलब्ध है। इस दौरान होमगार्ड अधिकारी इन सैनिक उपस्थित थे।