नीमच। भारतीय जनता पार्टी भादवा माता मंडल के ग्राम रेवली देवली आज भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष भारत रत्न स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में भादवा माता मंडल अध्यक्ष पूजा शर्मा के नेतृत्व मेंमनाई गई। इस अवसर पर पंडित अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्या अर्पण कर तथा पूजा अर्चना कर सभी ने अटल बिहारी वाजपेई अमर रहे अमर रहे के नारो के साथ जन्म जयंती मनाई। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन नागदा द्वारा हार नहीं मानूंगा रार नहीं ठानूंगा कि उनकी प्रसिद्ध कविता को भी सुनाया तथा उनके जीवन के बारे प्रकाश डाला। अटल जी देश में सुशासन के मॉडल और सर्व समावेशी सर्वस्पर्शी राजनीति के प्रतीक माने जाते हैं। उनका 6 दशक का राजनीतिक जीवन सुचिता ,पारदर्शिता, वह ईमानदारी का प्रतीक माना जाता है। अटल जी की बातें अत्यंत महत्वपूर्ण है वह कहते थे कि सिद्धांत विभिन्न राजनीतिक मौत का फंदा है।सभी उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना भी की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल नागदा, लख्मीचंद कुमावत, तेज सिंह , बूथ अध्यक्ष दिनेश शुक्ला, बूथ अध्यक्ष नितेश पंडित,, बिहारी लाल शुक्ला, हीरालाल कुमावत,निर्मल कुमार नागदा, विष्णु प्रसाद नागदा, मुरारी लाल शुक्ला, गजेन्द्र सालवी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।