खरगोन। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर 133वे नवग्रह मेले का समारोह पूर्वक शुभारंभ भी हुआ। भूमिपूजन समारोह में विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने नपा अध्यक्ष छाया जोशी, सीएमओ निगवाल आदि ने पहले श्री नवग्रह भगवान का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद मेला मैदान पहुंचे। यहां विधिवत् पूजन-अर्चन के बाद भूमिपूजन कर मेला प्रक्रिया की शुरुआत की। समारोह में विधायक ने कहा की श्री नवग्रह मेला मनोरंजन के साथ ही धार्मिक महत्ता रखता है। मेले को भव्य रुप जनता और व्यापारियों से होता है। मेला निमाड़ का उत्सव है। इसे महोत्सव बनाने में जनता भागीदारी करे। खरगोन का मेला 133 वर्षों का इतिहासिक स्वरुप लिए लगेगा जो अपने आप में गौरवांवित करने वाली बात है। यह चुनिंदा मेलो में शुमार है। यहां का पशु बाजार देशभर में मशहुर है।
नपाध्यक्ष ने कहा आने वाले सप्ताह में मनोरंजन के साधनो के साथ ही व्यापारी अपनी दुकानें लगा लेंगे जिससे मेले की रौनक बढ़ जाएगी। मेले में व्यापारियों ने सेलटैक्स में छूट के साथ ही मेला बन्द करने के लिये रात 11 के बजाय 12 बजे के समय की मांग की, जिस पर विधायक ने मंच से वहां मौजूद टीआई को निर्देश दिए कि मेला व्यापारियों और जनता के लिये है। हम भी उन्ही की सेवा के लिये है इसलिये 12 बजे तक समय दिया जाय, लेकिन इससे अधिक समय न बढाये न ही मेला की 15 फरवरी की अंतिम तारीख बाद अवधि बढ़ाई जाय। 10 जनवरी तक दुकान लगनी चहिये नही तो दूसरे को आवंटित करे, लेटलतीफी न हो।