खरगोन। धर्म की रक्षा के लिये अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले गुरु गोबिंदसिंह ओर उनके चार साहबजादों 7 दिवसीय सफर के सहादत के रूप में याद कर नमन किया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार रात खालसा के फ़ौज के बैनर तले सिख समाजजनों ने मजदूरों, गरीबो एवं जरूरत मन्दो को ठंड से बचाव के लिये कम्बलों का वितरण किया। समाजजनों ने बताया एकाएक बढ़ती ठंड से बस स्टैंड व सड़क के किनारे ठिठुर रहे गरीब असहायों के बीच 51 कंबल वितरण किया। समाज के लोगो ने कार्यक्रम एक जगह तक सीमित न रखते हुए ,बस स्टैंड,, बाजकर में दुकान के बाहर तथा मंदिर के बाहर सोते दिखाई दिये लोगो मे यह कम्बल बांटे गए। समाज की इस पहल को लोगो ने कंपकंपा देने वाली ठंड की रात में असहायों के बीच कंबल वितरण करना एक स्राहनोय पहल बताया है। रात के अंधेरे में जब सारा जहां ठंड से अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुधि लेने की खालसा की फौज ने बहार निकल गरीबों का दर्द समझ सैकड़ों गरीबों व असहायों के बीच कंबल बांटे। कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना गुरु के सन्देश में शामिल है।