BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2024, 2:43 pm
KHABAR : प्रशासन की संयुक्त टीम ने 25 वाहनों के काटे चालान, सड़क पर खड़े कर लगा रहे थे रेत-ईंट की मंडी, क्षेत्रीय लोगों ने की थी शिकायत, पढे़ खबर

Share On:-

शिवपुरी। शहर के हवाई पट्टी क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर खड़े रेत व ईंटों से भरे भारी वाहनों पर बुधवार को राजस्व विभाग, माइनिंग विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। टीम ने सड़क के दोनों ओर खड़े करीब 25 भारी वाहनों के चालान काटे हैं।


बता दें कि लगातार रेत और ईंटों से भरे डंपर-ट्रक हवाई पट्टी क्षेत्र में सड़क पर खड़े होकर व्यापार करते थे। इसकी कई शिकायतें क्षेत्रीय लोगों और राहगीरों द्वारा दर्ज कराई गई थी।


प्रशासन ने इन वाहनों को खड़े करने के लिए निर्धारित स्थान सुनिश्चित किया है। इसके बावजूद रेत और ईंटों से भरे वाहन झांसी लिंक रोड के दोनों ओर खड़े होकर व्यापार करते थे। ऐसे दुर्घटना का भी खतरा बना रहता था। इससे पहले भी प्रशासन ने इन्हें सड़क से हटाने की कार्रवाई की थी।


यातायात प्रभारी रणवीर यादव ने बताया कि 13 दिसंबर को कार्रवाई करते हुए सभी भारी वाहनों को हवाई पट्टी के पास मंडी में शिफ्ट कराया था। साथ ही आगामी समय में सड़क पर खड़े होने पर चालानी कार्रवाई की चेतावनी दी गई गई थी, लेकिन भारी वाहनों को पुनः सड़क पर खड़ा किया गया था। एसडीएम उमेश कौरव, तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण शर्मा के साथ माइनिंग और यातायात पुलिस ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई की है। ईंट से भरे 10 ट्रक और रेत से भरे 15 ट्रक पर एक-एक हजार रुपए के चालान काटे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE