चित्तौड़गढ़। सामाजिक संगठन पद्मावती सेवा संस्थान से जुड़े एक परिवार ने अपने पिता के 90 वे जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए तीन पीढियां के 11 सदस्यों ने रक्तदान कर यादगार बनाया।।
यह जानकारी देते हुए संस्थान के बसंत गोयल ने बताया कि यह परिवार 5 वर्ष पूर्व परिवार पद्मावती सेवा संस्थान से जुड़ा तथा संस्थान की प्रेरणा से अपने पिता के जन्म दिवस पर प्रतिवर्ष पूरा परिवार रक्तदान करता है वृक्षारोपण करता है। इसी क्रम में आज पिता कान मल कुमावत निवासी दुर्ग के 90 वे जन्मदिन पर 11 यूनिट रक्तदान किया तथा वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर पद्मावती सेवा संस्थान द्वारा सभी रक्त वीरों को महाराणा प्रताप का चित्र देखकर सम्मानित किया गया। अन्य लोगों से भी अपील की गई की जन्मदिन पर पुण्यतिथि पर रक्तदान कर लोगों के जीवन को बचाएं। इस अवसर पर रोशन लाल कुमावत,नाना लाल कुमावत प्रभु लाल कुमावत युगल किशोर कुमावत देवी लाल कुमावत विनोद कुमावत हरीश कुमावतजय प्रकाश कुमावत पुष्कर (लक्की) कुमावतनेहा कुमावत पुनीत कुमावत आदि ने रक्दान किया। संस्थान की और से धर्मपाल गोयल बसंत गोयल प्रह्लाद प्रजापत ने रक्तदाताओं का अभिनंदन किया।