देवास। पुलिस अधीक्षक पुनीत गैहलोद के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों को लेकर सख्ती से कार्यवाही की जा रही है वही नियमों का पालन करने के लेकर गुलाब के फूल भी दिये जा रहे है ट्रैफिक थाना प्रभारी पवन बागड़ी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर यातायात व्यवस्था सुधारने हैतु पाइंट दिए गए हैं उसी के चलते कुछ चोराहों को चिन्हित कर मोटी फाइट किया गया है ओर उन्हें व्यवस्थित रूप से चलाने का प्रयास किया जा रहा है इसी तारतम्य में आज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देवास के सैया जी द्वार इंदिरा गांधी चौराहा सहित विभिन्न चौराहों पर तीन सवारी वाहन चालक, रेड सिग्नल तोड़ने वाले वाहन चालक, बीना सिट बेल्ट के गाडी चलाने वाले ओर हेलमेट लगाकर बाइक चलाने वालो को समझाइए देते हुए गुलाब के फूल दिए गए है।हमारी आमजन से अपिल है की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से व्यवस्थित रखने के लिए सहयोग प्रदान करे ओर यातायात नियमों का पालन करे।इस दौरान नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों ने भी अपनी गलती को स्वीकार करते हुए कहा कि यातायात पुलिस द्वारा जो पहल की जा रही है वह उचित है सभी नागरिकों को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। इसके बाद में कई वाहन चालकों के यातायात पुलिस द्वारा चलान बनाएं।