नीमच। शहर में एक्य एकेडमी द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी फोर ज़ीरो भारत माता चौराहा से 6 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में 150 बच्चों ने भाग लिया।
बताते चलें कि एक्य एकेडमी प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को 6 किलोमीटर दौड़ का आयोजन करता है। जिसका उद्देश्य यूनिटी और फिटनेस होता है। दौड़ में कुल प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को 18 पुरस्कार का वितरण किया गया। सीनियर बॉयज, सीनियर गर्ल्स, जूनियर बॉयज, जूनियर गर्ल्स, सब जूनियर बॉयज, और सब जूनियर गर्ल्स कैटेगरी बनाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभु मूलचंदानी, राकेश कोठारी, रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदोरिया और डिप्टी कमांडेंट आरटीसी सीआरपीएफ बनवाला लड़वाल रहे। उल्लेखनीय है कि एक्य एकेडमी डिफेंस सर्विसेज में अधिकारी वर्ग के लिए प्रशिक्षण देता है। जिसके लिए अपने विद्यार्थियों में शारीरिक और मानसिक दक्षता विकसित करने के लिए एक्य एकेडमी प्रतिवर्ष अनेक गतिविधियां करता है। जिनमे नुक्कड़ नाटक, ट्रैकिंग मैराथन आदि शामिल है।