BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2024, 5:16 pm
NEWS : शिक्षा और स्वास्थ्य के मूलभूत मुद्दे को प्राथमिकता के साथ सामाजिक सरोकार के लिए हर संभव प्रयास करेंगे-राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारत वर्षीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन प्रारम्भ, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन बुधवार से शुरू हो गया है। यह राष्ट्रीय अधिवेशन चित्तौड़गढ़ में तीसरी बार होने जा रहा है। इस अधिवेशन में नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी का शपथ ग्रहण होगा। साथ ही, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी होगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे, जिनपर आगामी 5 सालों में काम किया जाएगा। अधिवेशन में भाग लेने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने  पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में सुधार हो और ब्राह्मण समाज के लोगों के आवश्यकताओं की पूर्ति हो, इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। यही हमारा मुख्य एजेंडा है। इसके अलावा जो प्रस्ताव आएंगे, उसे हम पारित करेंगे। कुरीतियों को दूर करने पर कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि समाज द्वारा करवाए गए सामूहिक विवाह में सबसे आगे चित्तौड़गढ़ जिला रहा है। 20 सालों में पूरे देश में श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा ने 12500 सामूहिक विवाह करवाया है। उसमें सबसे ज्यादा सामूहिक विवाह 150 जोड़ों का चित्तौड़गढ़ जिले के सांवलिया जी में हुआ था। उसके अलावा चित्तौड़गढ़ जिले में अब तक 1371 सामूहिक विवाह हो चुका है। अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का गठन 1936 में हुआ था और रजिस्ट्रेशन भी करवाया गया था। आज यह संस्था 88 सालों से लगातार कार्यरत है। उन्होंने बताया कि आगामी अधिवेशन में चुनाव प्रक्रिया के बदलाव करने का प्रस्ताव भी लिया जाएगा जिस संस्था पर आर्थिक भार कम पड़ेगा और यह लंबा प्रोसेस भी नहीं होगा। आगामी समय में हम निशुल्क सामूहिक विवाह, परिचय सम्मेलन, महर्षि गौतम की लोकसभा में मूर्ति स्थापना करना, विधुर एवं विधवा विवाह जैसे प्रस्ताव भी लिए जाएंगे। इन्होंने कहा कि हरिद्वार में गौतम आश्रम की परिकल्पना भी 1997 में चित्तौड़गढ़ में ही रखी गई थी। 


राष्ट्रीय प्रभारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि अधिवेशन के लिए चार जगह से प्रस्ताव आए थे लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चित्तौड़गढ़ के प्रस्ताव को स्वीकार किया। चित्तौड़गढ़ में तीसरी बार अधिवेशन होने जा रहा है। पहला अधिवेशन 1986 में, दूसरा अधिवेशन 2010 में हुआ था और तीसरा अधिवेशन अब 2024 में होने जा रहा है। इस अधिवेशन में 25 दिसंबर की शाम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के अलावा शाम को सांस्कृतिक संध्या हुई।26 दिसंबर को सुबह 9 बजे किला रोड से  शोभा यात्रा शुरू होगी जो गांधी चौक, सदर बाजार, सुभाष चौक होते हुए आयोजन स्थल भरत बाग पर आकर संपन्न होगी। यहां पर महर्षि गौतम की पूजा अर्चना कर आगंतुक अतिथियों का स्वागत सत्कार भी किया जाएगा। इसके बाद अधिवेशन शुरू होगा। राष्ट्रीय प्रधानमंत्री जय किशन पंचारिया ने बताया कि समाज अब आरोग्य और शिक्षा की ओर भी काम करने जा रहा है। अहमदाबाद में एक आयुष भवन बनाने की कार्ययोजना, जहां इलाज करवाने जा रहे समाज जनों के रुकने की व्यवस्था की जाएगी। जोधपुर एम्स के सामने भी ऐसी ही भवन बनाई जाएगी। इसी तरह एजुकेशन सेक्टर के लिए एक अलग से ट्रस्ट बनाई गई है जो पढ़ाई कर रहे बच्चों को इंटरेस्ट फ्री लोन दिलाने या छात्रवृत्ति दिलाने का काम करेगी। उन्हें सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिल सके इसका ध्यान रखा जाएगा। दिल्ली में एक बड़ा इंस्टीट्यूट बनाया जाएगा जहां पर सरकारी कंपटीशन फाइट करने वाले समाज के बच्चों को सुविधा दी जाएगी और पढ़ने का मौका दिया जाएगा। कोटा में भी जमीन ले रखी है जहां पर भवन का निर्माण करवा कर कंपटीशन एग्जाम के लिए जा रहे समाज के बच्चों को सुविधा दी जाएगी। हरिद्वार ट्रस्ट के महामंत्री दिनेश जांजड़ा, राजेश त्रिवेदी, उद्यमी अरूण जोशी, अनिल जोशी, सुरेश उपाध्याय, जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत शर्मा, शिवशंकर व्यास, जिला महामंत्री नरेशदत्त व्यास आदि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE