BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2024, 5:43 pm
NEWS : पेन्टेकॉस्टल चर्च में मनाया क्रिसमस डे, एक-दूसरे को दी बधाई, प्रभु यीशु मसीह को किया याद, पढे़ खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पेन्टेकॉस्टल चर्च में बुधवार सुबह प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन यानी क्रिसमस डे मनाया गया। ईसाई समुदाय के अनुयायियों ने इस दौरान क्रिसमस के सॉन्ग्स गाए। पूरे चर्च में आकर्षक सजावट की गई। शुरुआत में कैरोल (प्रार्थना) गाया गया। इसके अलावा कई धार्मिक प्रोग्राम किए गए।


रेल्वे स्टेशन क्षेत्र में स्थित चर्च में क्रिसमस के अवसर पर सजावट की गई। क्रिसमस के लिए तैयारियां कई दिन पहले से शुरू हो चुकी थीं और चर्च को रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया था। बुधवार सुबह, क्रिसमस डे पर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दीं और प्रभु यीशु को याद किया।


दुनिया में हो शांति
इस मौके पर प्रोग्राम की शुरूआत प्रार्थना से की गई, जिसके पश्चात करोल गान, बच्चों का एक्शन सॉग, वाद्य यंत्र आदि प्रोग्राम्स हुए। प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित शॉर्ट प्ले का आयोजन हुआ। चर्च अध्यक्ष फादर डॉ. जॉन पी. अब्राहाम ने कहा कि प्रभु यीशु ने सदैव साम्प्रदायिक सद्भाव और एकता का संदेश दिया। उन्होंने हमेशा लोगों से लड़ाई-झगड़ा और बंटवारे को लेकर दूर रहने की बात कही। आजकल जो भी दुनिया में हो रहा है, वो सही नहीं है। इस तरह से युद्ध से कई हानि होती हैं। दुनिया में शांति कायम होने की हम प्रार्थना कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सैम.जे. जॉनी अब्राहीम ने किया। कार्यक्रम का आकर्षण सांता क्लॉज रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE