नीमच। शहर के सीएम राईज़ स्कूल में आज वार्षिकोत्सव उल्लास थ्री का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने कहा कि ज्ञान ही शक्ति है। यदि हमारे पास ज्ञान है तो हम किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने के लिए उत्सुकता रखनी चाहिए। माता-पिता और गुरूजन का सम्मान कीजिए। सही शिक्षा और संस्कार हमें आगे बढ़ाते है। वार्षिकोत्सव में स्वागत उद्बोधन प्राचार्य किशोर सिंह जैन ने दिया। इस अवसर पर उप प्राचार्य महेश शर्मा और मंजुला धीर भी मंचासीन रहे। विद्यालय की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। वार्षिकोत्सव में 26 क्लास की छात्राओं द्वारा 26 सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा द्वारा उपस्थित जनों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन विनीता अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में सीएम राइज़ स्कूल का स्टॉफ और छात्राएं मौजूद रही।