शाजापुर। गुरुवार सुबह महुपूरा चिलर नदी में एक युवक का शव तेरता हुआ दिखाई दिया, जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला और छानबीन शुरू की।
मृतक की पहचान विजय पांचाल के रूप में हुई है, जो किला रोड निवासी हैं। उनके भाई ने बताया कि रविवार से वह लापता था, जिसकी गुमशुदगी उन्होंने कोतवाली थाने पर दर्ज करवाई थी। चिलर नदी में शव मिलने से सनसनी फैल गई है।
कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। शव पीएम के लिया जिला अस्पताल भेज दिया है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि घटना की जांच की जाए और दोषियों को सजा दिलाई जाए।