भोपाल। मध्य प्रदेश की बेटियों ने एक बार फिर प्रदेश का मान बढ़ाया है। 67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चौंपियनशिप 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस गौरवशाली उपलब्धि पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की है।
पदक विजेता और प्रदर्शन विवरण
50 मीटर राइफल जूनियर महिला सिविलियन टीम, टीम सदस्य योगेश्वरी बाईस, शरण्या लखन, खुशी सिंह ने गोल्ड
50 मीटर राइफल जूनियर महिला आईएसएसएफ व्यक्तिगत नुपुर कुमरावत ने सिल्वर
50 मीटर राइफल सीनियर महिला आईएसएसएफ टीम टीम सदस्यरू आशी चौकसे, नुपुर कुमरावत, सुमन चौहान ने सिल्वर
50 मीटर राइफल जूनियर महिला सिविलियन व्यक्तिगत योगेश्वरी बाईस ने ब्रॉन्ज हासिल किया है।
खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि हमारी बेटियों ने देशभर में मध्य प्रदेश का परचम लहराया है। यह उपलब्धि प्रदेश के खेलों को नई दिशा देगी और अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। उन्होंने विजयी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।