नीमच। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 नीमच की लगभग 40 फीट ऊंची दीवार की एक दरार में दिनांक 25 दिसंबर को एक तोता फंस कर कई घंटे से फड़फड़ा रहा था, उसकी जान बचाने के प्रयास विफल देखकर डॉ प्रशांत शर्मा ,ग्रुप डायरेक्टर ज्ञानोदय ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस एवं के वि प्राचार्य प्रियदर्शन गर्ग ने त्वरित प्रयास करते हुए एवं पुरानी नगर पालिका स्थित कर्मशाला से स्वयं जाकर संपर्क साधा, विभाग ने अविलंब क्रेन की सहायता से तड़पते तोते को दरार से मशक्कत के बाद उसे बचाकर जिंदा निकाला। क्रिसमस के त्योहार पर नगर पालिका का यह कृत्य सुखद व बड़े दिन की एक बड़ी सौगात है। तत्संबंधी कार्य के लिए विभाग प्रशंसा और साधुवाद के योग्य है इस कार्य में नगर पालिका के आसिफ अब्बासी, योगेश शर्मा एवं सत्यनारायण धनगड का विशेष योगदान रहा।