BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2024, 12:14 pm
BIG NEWS : सीएम डॉ मोहन ने गुरुद्वारे में टेका माथा, साहिबजादों की वीरता और शौर्य को किया याद, मुख्यमंत्री ने की ये बड़ी घोषणा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने ‘वीर बाल दिवस’ पर गुरुद्वारा में मत्था टेका। उन्होंने शहीद चार साहिबजादों की वीरता और शौर्य को याद किया। वहीं मुख्यमंत्री ने एक बड़ी घोषणा की है। प्रदेश में अब गुरु गोविंद सिंह जी के चार साबिहजादों की वीरता को स्कूली पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाएगा।


गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों के शहादत दिवस पर वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल के हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। जहां उन्होंने मत्था टेका। सीएम ने यहां चार साहिबजादों की वीरता और शौर्य को याद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये सिंहों की सभा है। पूरी दुनिया आज वीर बाल दिवस मनाकर गुरुजी के साहिबजादों को याद कर रही है। आज का दिन ही सच्चा बाल दिवस है।


आपको बता दें कि भारत में 2022 से हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के चार वीर पुत्रों के अद्वितीय बलिदान और साहस के प्रति सम्मानित जताने के लिए मनाया जाता है। वीर बाल दिवस गुरु जी के छोटे साहिबजादों, साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह के बलिदान को समर्पित है। धर्म और मानवता की रक्षा के लिए 26 दिसंबर 1705 को उन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर दिये थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE