मनासा। गुरुवार दोपहर 1 बजे मनासा शासकीय अस्पताल के सामने प्रशानिक अमला अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंचा। दरअसल मनासा नीमच रोड पर नव निर्मित शासकीय अस्पताल के सामने देखते ही देखते कई लोगों ने अतिक्रमण कर गुमटियां रख दी। ऐसे में अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर गुरुवार दोपहर मनासा अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम पवन बारिया, तहसीलदार बीके मकवाना, नगर परिषद सीएमओ रितेश पाटीदार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और अवैध रखी गुमटियों को हटाने की कार्यवाही की गई।