मंदसौर। संयुक्त कलेक्टर राहुल चौहान द्वारा बताया गया कि, भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा स्वामित्व योजना का केंद्र स्तरीय कार्यक्रम 27 दिसंबर को किया जाएगा।
जिला स्तरीय कार्यक्रम 27 दिसंबर शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में प्रातः 11: 30 बजे से आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल उपस्तिथि में कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री देश और मध्यप्रदेश सहित 12 राज्यों के 49,475 गांव में 58 लाख से अधिक प्रॉपर्टी कार्ड का वितरण करेंगे। साथ-साथ जिले के 1 लाख 7 हजार 408 भू अधिकार अभिलेखों का इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से वितरण करेंगे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री द्वारा विडियो कांफ्रेस के माध्यम से सम्पूर्ण देश से चयनित स्वामित्व योजना के लाभार्थियों से बात करेंगे।