BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2024, 2:54 pm
KHABAR : सुभाष यादव मेमोरियल डिग्री कॉलेज बोरावां की टीम को जिला स्तरीय युवा उत्सव के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी में मिला 5 हजार का पुरस्कार, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। सुभाष यादव मेमोरियल डिग्री कॉलेज बोरावां की टीम ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना और नेहरू युवा केन्द्र खरगोंन के सयुंक्त संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार 24 दिसम्बर को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हिमांशी नामदेव और सलोनी मंडलोई बी.एस.सी.तृतीय वर्ष ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सफलता प्राप्त की। संस्था के निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया टीम को पुरस्कार स्वरूप पॉच हजार रुपये का चेक खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी, जिलाधीश कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा द्वारा प्रदान किया। 


सुभाष यादव मेमोरियल डिग्री कॉलेज की छात्राओं की इस उपलब्धि पर पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री अरुण यादव ने बधाई देते हुए कहा कि संस्था के प्रतिभावान विद्यार्थी अपने अध्ययन के साथ-साथ अन्य सामयिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था को गौरवान्वित कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि विज्ञान प्रदर्शनी के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में संस्था से हिमांशी नामदेव व सलोनी मंडलोई भाषण प्रतियोगिता मे, प्रियंका यादव ने चित्रकला, साक्षी वर्मा ने कहानी लेखन, सूर्यालक्ष्मी यादव, आदि ने सहभागिता की। टीम की उपलब्धि पर वरिष्ठ प्रध्यापक रानु यादव, प्रो. दिव्या यादव, लखन आड़तिया, अखिलेश आड़तिया आदि ने हर्ष व्यक्त किया और शुभकामनाएं दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE