BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2024, 4:04 pm
KHABAR : डिजिटल अरेस्ट मामले में चाइनीज कनेक्शन, मेडिकल छात्र ने चाइना भेजी ठगी की राशि, इंदौर में इंजीनियर को 3 दिन तक बनाया था बंधक, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में डिजिटल अरेस्ट मामले में चाइनीज कनेक्शन सामने आया है। ठगी की राशि क्रिप्टो में कन्वर्ड कर चाइनीज व्यक्ति को भेजी कई। कमीशन के चक्कर में मेडिकल छात्र चाइनीज व्यक्ति से जुड़ा था। चाइनीज व्यक्ति का वीडियो भी सामने आया है।


इंदौर में इंजीनियर को 3 दिन तक डिजिटल हाउस अरेस्ट रखने का मामला सामने आया था। इस केस में क्राइम ब्रांच ने जोधपुर से छात्र विक्रम विश्नोई को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ में चाइनीज कनेक्शन का खुलासा हुआ है। वह ठगी की रकम बाइनेंस ऐप पर क्रिप्टो करेंसी में कन्वर्ट कर चाइना भेजने का काम करता था। आरोपी महाराष्ट्र में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है।


आरोपी विक्रम ने पुलिस को बताया कि टेलीग्राम पर चाइनीज ग्रुप XXXX–TLXIMPS के जरिए वह चाइनीज युवक TLX के संपर्क में आया था। अच्छे कमीशन के लालच में उसके लिए काम करने लगा। चाइनीज युवक टेलीग्राम ग्रुप पर गैंग के सदस्यों के अकाउंट में आए पैसों का स्क्रीन शॉट शेयर करता था। इसके बाद उसका काम इन रुपयों को क्रिप्टो करेंसी (डिजिटल करेंसी) में बदलने का होता था।


इसके बाद वह रकम चाइनीज युवक के क्रिप्टो वॉलेट खाते में ट्रांसफर कर देता था। आरोपी ने अब तक 8 लाख रुपए क्रिप्टो करेंसी में बदलकर चाइनीज युवक को भेजने की बात कबूल की है। फिलहाल इंदौर क्राइम ब्रांच आरोपी से और भी पूछताछ करने के लिए उसकी रिमांड लेने की तैयारी में है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE