शाजापुर। थाना कोतवाली के दो अलग-अलग प्रकरणो में माननीय न्यायालय शाजापुर के द्वारा प्रवीण पिता बाबुलाल निवासी लालपुरा शाजापुर व जितेन्द्र पिता दयाराम जाटव निवासी राजनगर शाजापुर का स्थायी वारंट जारी किया गया था। माननीय न्यायालय के आदेश के पालन में थाना कोतवाली के स्थायी वारंटीयों की तामीली हेतू थाना प्रभारी कोतवाली के द्वारा टीम गठित कर वारटियो की पतारसी कर माननीय न्यायालय शाजापुर के समक्ष पेश किया जो माननीय न्यायालय द्वारा प्रवीण पिता बाबुलाल निवासी लालपुरा शाजापुर व जितेन्द्र पिता दयाराम जाटव निवासी राजनगर शाजापुर का जेल वारंट जारी करने से आरोपी को जिला जेल शाजापुर मे दाखिल किया गया।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक संतोष वाघेला थाना प्रभारी कोतवाली, प्रआर राकेश राठौर, प्रआर दीपक शर्मा, प्रआर विकास बोरासी, आर धर्मेन्द्र चौहान, आर राजकुमार की महत्वपुर्ण भूमिका रही।