नीमच। सीएम राइज शा.क.उ.मा.वि नीमच संस्कृति मे वार्षिकोत्सव का समापन पारितोषिक वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ। त्रिदिवसीय समारोह उल्लास में प्रथम दिवस खेलकूद प्रतियोगिताएं,द्वितीय दिवस साहित्यिक प्रतियोगिताएं ,तृतीय दिवस फैंसी ड्रेस व सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए। पारितोषिक वितरण समारोह माननीय विधायक महोदय दिलीपसिंहजी परिहार के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशिष्ट अतिथि विजय बाफना अध्यक्ष के रूप में सीताराम जाजू महाविद्यालय जन भागीदारी समिति, समाजसेवी विनय मारू,सुरेन्द्र वधवा,दिनेश यादव पूर्व पार्षद,सविता चौधरी पूर्व प्राचार्य छायन मंचासीन रहे। अतिथिद्वय द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। स्वागत भाषण प्राचार्य किशोरसिंह जैन ने दिया। समारोह में किशोर सिंह जैन द्वारा दसवीं बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व 1000 रूपये की राशि से सम्मानित किया साथ ही 5,8 12 वीं में 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। वरिष्ठ शिक्षक प्रहलाद पाल द्वारा जिला मेरिट में स्थान प्राप्त जयनी (12जी) और कशिश पाटीदार (8 वीं) को चांदी का सिक्का व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूर्व प्राचार्य सविता चौधरी द्वारा प्राथमिक व माध्यमिक की श्रेष्ठ सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा इस अवसर पर सभी कक्षाओं में प्रथम रहे विद्यार्थियों को, हाकी ,फुटबाल व एथेलेटिक में राज्य व संभाग स्तर पर नाम रोशन करने पर ,व वर्ष भर की समस्त गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को व वार्षिकोत्सव में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अंत में सहभोज के साथ समारोह संपन्न हुआ। संचालन प्रधानाध्यापिका मंजुला धीर ने किया। आभार उप प्राचार्य महेश शर्मा ने माना।