BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2024, 5:25 pm
KHABAR : सीएम राइज स्कूल, मनासा में आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए विधायक माधव मारू ने सिख इतिहास के महान बलिदान की चर्चा, पढे़ बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। सीएम राइज स्कूल, मनासा में आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए विधायक  माधव मारू ने सिख इतिहास के महान बलिदान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि साहिबजादा जोरावर सिंह (7 वर्ष) और साहिबजादा फतेह सिंह (5 वर्ष) ने धर्म और सिद्धांतों के लिए जो अद्वितीय बलिदान दिया, वह पूरे विश्व में प्रेरणा का स्रोत है।


उन्होंने बच्चों को बताया कि यह घटना 26 दिसंबर 1705 को सरहिंद में घटित हुई, जब इन दोनों बाल वीरों को सरहिंद के शासक वजीर खान ने बंदी बनाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया। लेकिन साहिबजादों ने अपने धर्म और आदर्शों से समझौता करने से इनकार कर दिया। उनकी इस अडिग निष्ठा के कारण उन्हें निर्दयता से जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया। यह इतिहास की सबसे अमानवीय घटनाओं में से एक है, लेकिन साथ ही यह धर्म, सत्य और साहस का सबसे बड़ा उदाहरण भी है।


श्री मारू ने कहा, इन साहिबजादों की शहादत हमें सिखाती है कि उम्र चाहे कितनी भी छोटी क्यों न हो, अपने सिद्धांतों और धर्म की रक्षा के लिए हमेशा अडिग रहना चाहिए। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस अमर बलिदान से हमें यह सीखना चाहिए कि जीवन में सत्य और धर्म की राह पर चलने के लिए हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए।


विधायक ने कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अपने इतिहास और संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा दी और कहा कि वीर बाल दिवस जैसे आयोजन हमें हमारे गौरवशाली इतिहास की याद दिलाते हैं और भावी पीढ़ियों को इसके प्रति जागरूक करते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE