सिंगोली। नगर परिषद द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर प्रारंभ हुआ। नगर परिषद द्वारा मुख्यमत्री जनकल्याण शिविर का आयोजन गुरुवार को नगर के वार्ड क्रमांक 11 में आयोजित किया गया। जिसमें वार्डवासियों से जनकल्याणकारी योजनाओं के लिये आमजन से प्रधानमंत्री आवास सहित शासन की अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु आवेदन लिये गये।
शिविर में नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विकास सेन ने शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त लिये जिससे कि वार्डवासियों को अधिक से अधिक शासन की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिल सके। शिविर के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया, पार्षद प्रतिनिधि विकास सेन सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और नगर परिषद कर्मचारी उपस्थित थे।