नारायणगढ़। सीएमओ नगर परिषद पीपलियामंडी ने थाना प्रभारी को आवेदन दिया कि, आशीष गुप्ता, भरत शर्मा, रामगोपाल गुप्ता, हेमंत शर्मा, दीपक कैथवास, विनोद लोहार, हेमंत उनियारा, मुकेश निडर, प्रदीप माली ने मनासा रोड़ पर चक्कज़ाम कर रोड़ अवरुद्ध कर दिया, जिससे निकलने वाले वाहनो को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा और नगर परिषद के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी भी की गई। जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपीयो को न्यायालय में पेश होने का निर्देश दिया।
जिसके बाद सभी आरोपी आज न्यायालय में पेश हुए, न्यायालय नारायणगढ़ ने सबको जमानत दी। आरोपीयो की ओर से सफल पैरवी अधिवक्ता कैलाशचंद्र चौधरी और धीरज दशोरा और राहुल चौधरी एडवोकेट ने की।