BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2024, 12:28 pm
BIG NEWS : जब एक कॉल पर मनमोहन सिंह ने शिवराज सिंह चौहान का खत्म करवा दिया था अनशन, कृषि मंत्री ने साझा किए पूर्व पीएम से जुड़े किस्से, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह आज हमारे बीच नहीं हैं। 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आर्थिक संकट से उबर रहे देश को आर्थिक कठिनाइयों से निकालने में मनमोहन सिंह का बड़ा योगदान रहा है। उनके संबंध विरोधी पार्टी से भी काफी अच्छे रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपने एक फोन कॉल से ही मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अनशन खत्म करवा दिया था। खुद शिवराज सिंह ने इस बात का खुलासा किया है। 


शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि 
वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनसे जुड़े किस्से साझा किए। इस दौरान उन्होंने लिखा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी आज हमारे बीच नहीं रहे। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अत्यंत विनम्र, सहज और सरल थे। मुख्यमंत्री रहते हुए मुझे कई विषयों पर सदैव उनका मार्गदर्शन मिला। डॉ. साहब शुचितापूर्ण राजनीति के पर्याय थे। 90 के दशक में उनकी उदारीकरण की नीतियां भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं।”


मनमोहन सिंह के व्यक्तित्व को बताया विजनरी
उन्होंने आगे लिखा, “डॉ. साहब का व्यक्तित्व विजनरी था। मेरे मन में सदैव उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान रहा। एक बार वॉशिंगटन दौरे पर एक पत्रकार ने तत्कालीन प्रधानमंत्री जी को ‘अंडर अचीवर’ कहा तो मैंने तुरंत प्रतिकार किया और सम्मान पूर्वक कहा कि हमारे प्रधानमंत्री कभी अंडर अचीवर नहीं हो सकते।


पाला को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने में मनमोहन सिंह का था योगदान
शिवराज सिंह चौहान ने मनमोहन सिंह से जुड़े किस्से साझा करते हुए लिखा, “मुझे एक संस्मरण याद आता है। पहले पाला को राष्ट्रीय आपदा नहीं माना जाता था और इस समस्या को लेकर मैं संघर्षरत था। यह विषय मैंने प्रधानमंत्री जी के समक्ष रखा तो उन्होंने एक कमेटी बनाई और श्रद्धेय प्रणब मुखर्जी जी, शरद पवार जी के साथ मुझे भी उसमें स्थान दिया। अंततः कमेटी ने पाला को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया।


जब शिवराज सिंह चौहान को फोन कर उपवास तोड़ने को कहा
उन्होंने आगे बताया कि “डॉ. साहब ने सदैव दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राज्यों को हर संभव सहयोग दिया। एक बार मैं मध्यप्रदेश में किसानों की समस्या को लेकर उपवास पर बैठा तो यह उनका बड़प्पन था कि उन्होंने फोन पर तुरंत उपवास तोड़ने को कहा और समस्या के निवारण का आश्वासन दिया। सचमुच वह महान थे, निश्चय ही उनका जाना भारतीय राजनीति की बड़ी क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। विनम्र श्रद्धांजलि!”

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE