BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2024, 12:50 pm
BIG NEWS : पूर्व पीएम डॉ मनमोहन के निधन पर एमपी कांग्रेस के सभी कार्यक्रम रद्द, अब इस दिन मनाया जाएगा 140वां स्थापना दिवस, प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना का प्रोग्राम भी स्थगित, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के चलते मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं। अगले सात दिनों तक कांग्रेस ने सभी कार्यक्रमों को निरस्त किया है। जिसमें आंदोलन और आउटरीच कार्यक्रम शामिल है। पार्टी के कार्यक्रम तीन जनवरी को फिर से शुरू होंगे। कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस कार्यक्रम भी 3 जनवरी को मनाया जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के भी कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।


दरअसल, कल गुरुवार 26 दिसंबर को भारत के पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8ः06 बजे दिल्ली ले जाया गया था। हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां रात 9ः51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।


पूर्व पीएम के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। केंद्र ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए है। आज सिवनी में होने वाले ‘प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना’ के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए है। वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। अब कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस 3 जनवरी को मनाया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE