उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गुरुवार को पनपथा बफर के पर्यटन जोन में बाघ मादा शावक का शव मिला। संदिग्ध परिस्थिति में बाघ शावक की मौत हो गई। जिसकी उम्र लगभग 2 साल है। बाघ शावक की मौत के बाद प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुक्रवार सुबह बाघ का पीएम करवाया गया।
पनपथा बफर क्षेत्र के पर्यटन क्षेत्र में बाघ मादा शावक का शव मिलने के बाद प्रबंधन ने बाघिन और दो शावकों की सुरक्षा के लिए दो हाथी दल के साथ 25 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया है। गाड़ियों से भी जंगल में सर्चिंग कराई जा रही है।
क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि
दूसरे बाघ ने शावक को मार दिया है। बाघिन और दूसरे शावकों की सुरक्षा के लिए हाथी दल और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। जांच की जा रही है।