BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2024, 1:47 pm
KHABAR : 17 मिनट में एटीएम काटकर लाखों ले उड़े बदमाश, ग्वालियर में रात सवा 3 बजे गैस कटर से काटा, सीसीटीवी कैमरे में दिखी लुटेरों की कार, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। बदमाश स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एटीएम को काटकर कैश लूट ले गए। वारदात को गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब सवा 3 बजे बहोड़ापुर के आनंद नगर इलाके में अंजाम दिया गया। फिलहाल, लूटी गई रकम की जानकारी नहीं मिल सकी है।


पुलिस का कहना है कि अनिल सिकरवार के मकान में लगे एटीएम को बदमाशों ने गैस कटर से काटा। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दिखा है कि रात करीब सवा 3 बजे सफेद रंग की कार में 4-5 बदमाश एटीएम पर पहुंचे और महज 17 मिनट में कैश लेकर भाग निकले।


पुलिस ने कहा- वारदात का तरीका हरियाणा के मेवाती गैंग जैसा है। हालांकि, इसी महीने डबरा में हुई 9 लाख की एटीएम लूट में सहारनपुर के वाहिद गैंग का नाम सामने आया था।


बदमाशों ने सबसे पहले एटीएम के फ्रंट कैमरे पर स्प्रे कर उसे ब्लैक कर दिया। इसके बाद हैंड गैस कटर मशीन से एटीएम के चेसिस को काटकर कैश निकाला।एटीएम के पास संदिग्ध गतिविधियां देखकर एक स्थानीय नागरिक ने डायल 100 पर सूचना दी थी। इस पर डायल 100 और अन्य थानों का बल मौके पर पहुंचा लेकिन बदमाश वहां से भाग चुके थे। पुलिस की जांच में पता चला है कि गुरुवार शाम को ही बैंक के कर्मचारियों ने एटीएम में कैश भरा था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE