मुरैना। जिले की जौरा तहसील में एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है जौरा जेल रोड पर सीसी रोड का कार्य किया जाना था जिस पर ठेकेदार और पी डब्ल्यू डी के इंजीनियर द्वारा सीसी रोड पर डामर डालकर रोड को बना दिया गया
जब इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर से बात की गई तो उनका यह कहना था कि हां हमारे ठेकेदार और हमसे गलती हो गई है सीसी रोड होनी थी लेकिन डामर रोड डाल दी गई।
पीडब्ल्यूडी विभाग की इस उदासीनता के चलते साफ-साफ यह देखा जा सकता है कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा मुरैना में सड़क निर्माण कार्यों में कितना बड़ा घोटाला या भ्रष्टाचार किया जा रहा है यह साफ-साफ देखने को मिल रहा है।
पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियर और ठेकेदार की सांठ गांठ से निर्माण कार्यों में गुणवत्ताहीन कार्य किया जा रहा है और एक बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है इसमें पीडब्ल्यूडी विभाग के उच्च अधिकारी भी सम्मिलित हो सकते हैं।