छतरपुर। सिविल लाइन थाना अंतर्गत वन स्टाप सेंटर से नाबालिग लड़की के भागने का सनसनीखेज मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार बीते दिनों बमीठा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को दस्तयाब कर वन स्टाप सेंटर में भर्ती कराया था लड़की के पिता परशु यादव ने बताया कि वह बमीठा थाना के ग्राम शिवराजपुरा का रहने वाला है मेरी नाबालिग पुत्री को आरोपी दिलीप यादव पिता मुन्ना यादव निवासी ग्राम बगौता विगत 29.09.2024 को घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गया था जिसकी रिपोर्ट मेरे द्वारा बमीठा थाने में दर्ज कराई गई थी बमीठा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मेरी नाबालिग पुत्री को तो दस्तयाब कर लिया लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और पुनः मेरी नाबालिग पुत्री को वन स्टाप सेंटर के कर्मचारियों की मिली भगत से भगाने में कामयाब हो गया परिजनों ने निष्पक्ष जांच एवं कार्यवाही की मांग की फिलहाल पूरे मामले में महिला बाल विकास अधिकारी राजीव सिंह ने दोषी कर्मचारियों पर कार्यवाही की बात कही हैं वहीं पूरे मामले में वन स्टाप सेंटर की प्रभारी नेहा जैन पूरे मामले में सुरक्षा गार्ड को दोषी ठहरा रही हैं और बता रही है कि लड़की बाउंड्री वॉल फांदकर भागी हैं जबकि परिजनों का आरोप है कि लड़की मुख्य द्वार से आरोपी दिलीप के साथ गई हुई है हम आपको बता दें कि वन स्टाप सेंटर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं फिलहाल पूरे मामले में सिविल लाइन पुलिस द्वारा अगर सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।