भोपाल। 37 अधिकारी-कर्मचारी संगठनों से मिलकर बने मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की कार्यकारिणी गुरुवार को घोषित कर दी गई। मोर्चा के अध्यक्ष एमपी द्विवेदी ने प्रदेश कार्यकारिणी में 8 संरक्षक, 2 संयोजक, 14 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और एक कोषाध्यक्ष को शामिल किया है। वहीं मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सतीश शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। कार्यकारिणी में राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी संघ से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन तक के नेताओं को शामिल किया गया है।
संरक्षक बनाए गए
जीपी माली, पूर्व प्रांत अध्यक्ष राज्य प्रशासनिक सेवा संघ
चंद्रशेखर श्रीवास्तव, मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा संघ
अजय श्रीवास्तव नीलू, प्रांताध्यक्ष मध्य प्रदेश निगम मंडल अधिकारी कर्मचारी महासंघ
नरेंद्र सिंह राजपूत, मध्य प्रदेश तहसीलदार संघ
भुवनेश कुमार पटेल, प्रांताध्यक्ष मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ
डीके यादव प्रांताध्यक्ष मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ
जितेंद्र सिंह, महामंत्री मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ
एलएन कैलासिया कार्यकारी प्रांताध्यक्ष प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन
संयोजक बनाए गए
एसबी सिंह, प्रांताध्यक्ष मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ
महेंद्र शर्मा प्रांताध्यक्ष मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ
उपाध्यक्ष बनाए गए
छत्रवीर सिंह, प्रांताध्यक्ष मध्य प्रदेश शिक्षक संघ
अतुल मिश्रा, प्रांताध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ
रविंद्र सिंह कुशवाहा, प्रांताध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन
विजय मिश्रा, प्रांताध्यक्ष मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ
फिरोज खान, मध्य प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ
साबिर खान मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ
राजकुमार चंदेल, उपाध्यक्ष इपसेफ
गौतम पाटिल, महामंत्री अजाक्स संघ
उपेंद्र सिंह बघेल, प्रांताध्यक्ष मध्य प्रदेश पटवारी संघ
सुरेंद्र निगम प्रांताध्यक्ष मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस
बीएस वर्मा प्रांताध्यक्ष मध्य प्रदेश पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ
विमलेश रजक प्रांताध्यक्ष मध्य प्रदेश राजस्व कर्मचारी संघ
सुरेंद्र सिंह सोलंकी, प्रांताध्यक्ष नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी महासंघ
रमेश राठौर प्रांताध्यक्ष मध्य प्रदेश संविदा अधिकारी कर्मचारी महासंघ
महामंत्री बनाए गए
विजय रघुवंशी, प्रांताध्यक्ष मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ
सुभाष शर्मा, संयोजक मध्य प्रदेश सहायक शिक्षक एवं शिक्षक संयुक्त मोर्चा
कोषाध्यक्ष बनाए गए।
एसएस रजक, उपाध्यक्ष पेंशनर संघ