देवास। जिले में चायनिज मांझे के क्रय विक्रय को लेकर कलेक्टर ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। जिसको लेकर एसपी पुनीत गहलोत ने बताया कि जिले में चाइना डोर का क्रय विक्रय करना प्रतिबंधित है उसको लेकर हमारे द्वारा कार्रवाई भी की जा रही है कन्नौद में और देवास में भी प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति पर्व के चलते पतंग उड़ाने की परंपरा है लेकिन सभी आम जनों से मेरी अपील है कि चाइना डोर का उपयोग न करें क्योंकि यह पशु पक्षी के साथ ही दो पहिया वाहन चालकों के लिए भी घातक साबित होती है।